सन्मति पार्क में गुलाबी पाषाण से निर्मित द्वितीय तीर्थंकर भगवान अजितनाथ के भव्य जिनालय की पूर्णाहुति के पावन अवसर पर ‘भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ’ का ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है।
चर्या चक्रवर्ती प्रकृताचार्य श्री सुनील सागर जी मुनिराज के मंगल सानिध्य और प्रतिष्ठाचार्य पं. महावीर जैन गोगेला के निर्देशन में यह महोत्सव 29 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक सन्मति धाम में संपन्न होगा।