About Us
धर्मानुरागी महानुभावों , सादर जय जिनेन्द्र !
जिनदर्शन सम्यक दर्शन का निमित्त है इसी उद्देश्य से सन्मति पार्क व आसपास के श्रावकों को जिनेंद्र दर्शन लाभ प्राप्त हो इसी भावना से द्वितीय तीर्थंकर अजीतनाथ भगवान का भव्य जिनालय गुलाबी पाषाण के द्वारा जैन संस्कृति का भव्य निर्माण कार्य वस्तु शिल्प की अनुपम कृति में संपन्नता पर जिनालय की पूर्णाहुति हेतु प. पु. मुनि कुंवर अंजिकर आचार्य श्री आदि सागर जी मुनिराज के चतुर्थ पट्टाधीश चर्या चक्रवर्ती प्रकृताचार्य श्री सुनील सागर जी मुनिराज के विशाल ससंघ सन्मति धाम में प्रतिष्ठा प महावीर जैन गोगेला के निर्देशन में आयोजित भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ 29 मार्च 2026 से 3 अप्रैल 2026 तक होने जा रहा है
सन्मति पार्क की दिगंबर जैन समाज पलक पांवड़े बिछाए आपकी प्रतीक्षा कर रही है आइए पधारिए अपने जीवन को धन्य कीजिए ।